पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जहां पांच तरह का पपाया शेक मिलता है

जहां पांच तरह का पपाया शेक मिलता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी में पेय पदार्थ की ज्यादा जरूरत होती है। वैसे तो कई तरह के पेय बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन पपाया शेक ऐसा है जिसे हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हमने इसमें भी जब वैरायटी के साथ खूबी तलाश की तो हमारे एक साथी ने हमें बगडिय़ा भवन सुभाष मार्ग के पास श्याम जूस सेंटर जाने की सलाह दी गई । पूछने पर बताया कि वहां वहां बीते 35 साल से पपाया शेक मिलता है और अब तो इसमें 5 फ्लेवर्स लॉन्च हो गए हैं।इसमें गुलाब पपीता शेक, बटर स्कॉच पपीता शेक, चॉकलेट पपीता शेक, वनिला पपीता शेक और केसर पिस्ता पपीता शेक बनाए जाते हैं । इस सेंटर के ललित तिवारी ने बताया कि पूरे जयपुर में पपाया शेक मिलता है लेकिन हमारे यहां देशी-विदेशी सैलानी खास इसी के लिए आते हैं। हम अपने यहां दिन भर में करीब 75 तरह के जूस व शेक्स बनाते हैं। इसमें खासकर अपने तरीके से बनाया पांच तरह के पपाया शेक को पीने दूर -दराज़ से लोग आते हैं और पैक कराकर भी ले जाते हैं ।

ऐसे बनाएं

पपीता शेक बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का पपीता लेकर उसे छीलकर व बीज निकालकर टुकड़े काटकर इसमें दूध, बादाम, किशमिश, गुलकंद और गुलाब की पत्ती के साथ मिक्स करते हैं। फिर उसमें हमारे यहां की ही बनी आइसक्रीम मिलाते हैं। ये खास आइसक्रीम मिल्क पाउडर, क्रीम, बटर, सूखे मेवे और गुलाब की पत्तियां मिलाकर बनायी जाती है। इसी तरह से अलग-अलग फ्लेवर के शेक बनाए जाते हैं। इसमें खासतौर यह ध्यान रखा जाता है कि पपीता अच्छी क्वालिटी का हो, कुदरती तौर पर पका हो और सभी वस्तुएं सही मात्रा में डाली जाएं।

जायका

सुषमा केके

फूड राइटर

खबरें और भी हैं...