जयपुर | प्रदेश में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही कांग्रेस व भाजपा अपने बूथ मजबूत करने में जुट गए हैं। पिछले दिनों कांग्रेस ने सभी 200 विधानसभाओं के लिए मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान शुरू किया था। रविवार से भाजपा प्रदेश में सभी 200 विधानसभा सीटों पर बूथ समिति निर्माण सप्ताह आयोजित करेगी। 20 से 27 मई तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा अपने 52 हजार से ज्यादा बूथों का सत्यापन और नए बूथों का निर्माण करेगी। पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बूथ निर्माण से संबंधित बैठकें लेने के लिए शनिवार को धौलपुर और सवाई माधोपुर रवाना हो गए। बूथ निर्माण समिति के लिए भाजपा ने 191 बूथ निर्माण प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें प्रत्येक प्रभारी 7 दिन तक बूथ पर प्रवास करेंगे।