एबीवीपी ने लगाया सोशल मीडिया पर पेज हैक करने का आरोप, केस दर्ज
जयपुर | आदर्श नगर थाना इलाके में स्थित एबीवीपी कार्यालय से एबीवीपी राजस्थान और एबीवीपी रूसू के पेज को हैक करके अभद्र पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आदर्श नगर स्थित एबीवीपी कार्यालय के प्रांत मंत्री नरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि एबीवीपी राजस्थान और एबीवीपी रूसू के नाम से सोशल साइट पर जो पेज संचालित किए जा रहे हैं, उन्हें किसी ने हैक कर लिया। हैकर्स ने खुद को ग्रुप का एडमिन बना लिया। इसके बाद उसने अभद्र पोस्ट भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।