पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसरोवर में घी, मेवे और बादाम तक चुरा ले गए चोर

मानसरोवर में घी, मेवे और बादाम तक चुरा ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसरोवर थाना इलाके में शुक्रवार रात को चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया। बदमाश चार दुकानों के ताले तोडकर सामान, नकदी ले गए। चोरों ने सुबह चार बजे के आस-पास दो मेडिकल स्टोर, एक किराना स्टोर और एक चश्मा घर को निशाना बनाया। किरण पथ पर अमर मेडिकल स्टोर से छह हजार रुपए ले गए। व्यापारी अरविंद जैन ने बताया कि उनकी दुकान से चोर बादाम और मेवे ले गए। दूसरी चोरी इस दुकान से 300 मीटर दूर अनुज चश्मा घर में हुई। इसके बाद वरूण पथ स्थित आदिनाथ ट्रेडिंग कंपनी से पांच कार्टन घी, बादाम सहित दूसरे मेवे चोरी कर ले गए। स्वर्ण पथ स्थित जोशी मेडिकल एंड जरनल स्टोर से चोर 1500 रुपए ले गए।

चार दुकानों के ताले टूटे

व्यापारियों ने किया थाने का घेराव

आरोपियों को जल्द पकडऩे की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पेंन्द्र भारद्वाज के साथ स्थानीय व्यापारी, संगठन, विकास समिति के लोगों ने थाने का घेराव किया। पुष्पेंन्द्र भारद्वाज और स्थानीय व्यापरियों ने बाजारों में रात्रि गश्त बढाने और कैमरे लगाने की भी मांग की है। पुलिस का मानना है कि बदमाश गुलेल गैंग के हैं। वारदात के बाद पावर बाइक से फरार हो गए।

ब्यूटी पार्लर में चोरी: जवाहर सर्किल इलाके से एक ब्यूटी पार्लर व ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर बदमाश नकदी और जेवर ले गए। इस संबंध में सवाई गेटोर जगतपुरा निवासी मोहिनी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि दुकान के ताले तोड़कर चोर सोने की झुमके, टॉप्स, अंगूठियां और करीब 30 हजार रुपए निकाल ले गए।

खबरें और भी हैं...