जयपुर | चोरी की बाइक पर घूम रहे एक युवक को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राधेश्याम (20) चाकसू का रहने वाला है और मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी तारों की कूट के पास चोरी की बाइक लेकर जा रहा था, जिसे रोक कर पूछताछ की तो बाइक चोरी की होना बताया। जिसे कुछ दिन पहले ही मालवीय नगर से चोरी करना बताया है।