पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में प्रियंका कम्युुनिकेशन इंडिया का स्मार्टफोन लॉन्च

प्रदेश में प्रियंका कम्युुनिकेशन इंडिया का स्मार्टफोन लॉन्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रियंका कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने राजस्थान में अपना स्मार्टफोन सेंट्रिक लॉन्च किया है। कंपनी का यह फोन प्रदेश में 2,000 आउटलेट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने छह मॉडल में इस फोन का उपलब्ध कराया है। इसकी कीमत 5,000 से 8,499 रुपए है। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि उनके स्मार्टफोन पहले से ही यूपी व महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में उपलब्ध है। कंपनी ने पहली बार राजस्थान में अपने स्मार्टफोन उतारे हैं। कंपनी ग्राहकों को जीरो फीसदी ब्याज पर आसान किस्तों में फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी राजस्थान में कारोबार बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी के स्मार्टफोन में कई खास फीचर है।

खबरें और भी हैं...