पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • औद्योगिक मांग से चांदी में 100 रुपए का सुधार

औद्योगिक मांग से चांदी में 100 रुपए का सुधार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिक मांग निकलने से शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 100 रु किलोग्राम सुधर गई। सोना स्टैंडर्ड व 22 कैरेट जेवराती सोने के भावों में बदलाव नहीं हुआ। वहीं, अमेरिकी वायदा कारोबार एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना शुक्रवार को कारोबार समाप्ति पर 1.70 डॉलर बढ़कर 1,291.90 डॉलर तथा जुलाई डिलीवरी चांदी 0.01 डॉलर की तेजी से 16.42 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में सप्ताहांत कीमतों तेजी के मद्देनजर औद्योगिक मांग से स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी 100 रुपए और चमक गई।

जयपुर सर्राफा भाव : चांदी (999) 41,000, चांदी रिफाइनरी 40,500 रु किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 31,900 रुपए, सोना जेवराती 30,300 रुपए तथा वापसी 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम।

खबरें और भी हैं...