पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलाविद आर.बी. गौतम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

कलाविद आर.बी. गौतम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | जयपुर के वरिष्ठ चित्रकार अार.बी. गाैतम काे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा। ईस्टर्न फाउंडेशन फॉर आर्ट एंड कल्चर और लोकायन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला महोत्सव ‘एक्ट कनेक्ट रिफ्लेक्ट’ के अंतिम दिन रविवार काे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्हें ये सम्मान ललित कला के क्षेत्र में पांच दशक से भी अधिक समय से दिए जा रहे योगदान देने के लिए दिया जाएगा। इस माैके पर ललित कलाओं की विधाओं से जुड़े कार्यक्रम भी हाेंगे। चित्रकला, फोटोग्राफी प्रदर्शनी के अलावा आर्ट कैंप व विशेष सेमिनार भी होगा जिसमें वरिष्ठ और युवा कलाकार, कला चिंतक, समीक्षक, आलोचक भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...