थीम बेस डिजाइनर कलेक्शन को रैम्प पर शोकेस किया जाएगा। रविवार को होटल आईटीसी राजपूताना में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के स्कूल आॅफ डिजाइन एंड आर्ट्स की ओर से ‘पूर्णिमा ट्रेंड्स 2018’ का आयोजन किया जाएगा। शो में मुख्य अतिथि फैशन डिजाइनर रोहित कामरा, पल्लवी जयपुर और पूजा आर्या होंगी।
फैशन डिजाइन काउंसिल आॅफ राजस्थान के साथ मिलकर आयोजित किए जा रहे इस शो में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के क्रिएटिव कलेक्शन को दिल्ली की मॉडल्स द्वारा प्रजेंट किया जाएगा। इनमें ब्राइडल, इंडो वेस्टर्न, वेस्टर्न व किड्स वियर कलेक्शन प्रमुख होंगे। जो पंचतत्व फीनिक्स इंडियन क्राफ्ट, इंडियन माइथोलॉजी, नेचर, थ्रीडी फॉर्म और ड्रेगन जैसे तत्वों से इंसपायर्ड हैं। शो के कोरियोग्राफर दिल्ली के डॉ. भुवनेश होंगे। ज्वैल की ओर से प्लेटिनम जूलरी कलेक्शन का डिसप्ले शो का मुख्य आकर्षण होगा। स्पेशल सीक्वेंस के तहत शोला व रासव के डिजाइनर कलेक्शन को भी रैम्प पर दिखाए जाएगा।