पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक भास्कर और गणेशम का लोगो कॉन्टेस्ट 20 दिन चलेगा

दैनिक भास्कर और गणेशम का लोगो कॉन्टेस्ट 20 दिन चलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | किसी भी कंपनी का ब्रांड लोगो ग्राहकों को हमेशा आकर्षित करता है, इसी को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर व गणेशम इलेक्ट्रोमार्ट के सहयोग से पाठकों के लिए ब्रांड पहचान कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

\\\"लोगो को कहने दो\\\' शीर्षक वाली इस अनोखी प्रतियोगिता में पाठकों के लिए लाखों के इनाम जीतने का सुनहरा मौका रहेगा। आने वाले 20 दिनों में सिटी भास्कर व दैनिक भास्कर में अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड लोगो प्रकाशित किए जाएंगे और उसी ब्रांड के विज्ञापन से संबंधित ब्रांड का लोगो काटकर सिटी भास्कर में 21 मई को प्रकाशित होने वाले प्रतियोगिता के फॉर्मेट में चिपकाने होंगे। फॉर्मेट में सभी बॉक्सेज में ब्रांड लोगो चिपकाने के बाद 15 जून तक दैनिक भास्कर, जयपुर के कार्यालय प्लाट नं. 10, जेएलएन मार्ग पर व गणेशम के स्टोर्स पर भी जमा कराया जा सकेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान गणेशम से 10 हजार की खरीदारी पर 6 मूवी टिकट दिए जाएंगे। इस फॉर्मेट को जमा कराते समय प्रतिभागी का पूरा नाम, पता व मोबाइल नंबर साफ अक्षरों में लिखा हुआ होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...