स्टूडेंट्स के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के साथ पर्सनेलिटी डवलपमेंट जैसे सेशन आयोजित किए गए। मौका था एसआरएन इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के आयोजन का, जिसमें स्वीमिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, ओडियो मिक्सिंग, रोबोटिक्स, कुकिंग, आर्चरी, जूडो-कराटे, फैशन डिजाइनिंग, कैलिग्राफी हैंडराइटिंग, ड्राइंग, पेंटिंग, डांस एंड म्यूजिक, स्केटिंग, लोन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, चैस आदि की ट्रेनिंग दी गई। कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने पार्टिसिपेट किया और एक्सपर्ट से टिप्स लिए।