पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के स्टूडेंट्स ने जानी जर्मनी की संस्कृति

शहर के स्टूडेंट्स ने जानी जर्मनी की संस्कृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | शहर के स्टूडेंट्स ने जर्मनी के स्टूडेंट्स और टीचर्स के साथ 12 दिन जर्मनी में बिताए और एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेशी टीचिंग प्रोग्राम को समझा। साथ ही जयपुर के टीचर्स ने जर्मनी स्टूडेंट्स को इंडियन सिलेबस आदि के बारे में बताया। ये थे रामबाग स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल के 13 स्टूडेंट्स व 2 टीचर्स, जो जर्मनी स्थित यस्टीनस कर्नर गिम्नेजियम स्कूल, हैलबाॅर्न शहर व वहां की इंडस्ट्रीज और यूनिवर्सिटी की विजिट की। वे जर्मन फैमिलीज के साथ रहे और रीति-रिवाज, लाइफस्टाइल, संस्कृति व एजुकेशन सिस्टम को जाना। विजिट से न केवल दोनों देशों की संस्कृति को समझने का मौका मिला, बल्कि वहां के ऐतिहासिक शहर और मोन्यूमेंट्स की हैरिटेज वाॅक भी की।

खबरें और भी हैं...