रिटायर्ड सीएस एनसी गोयल ने सरकारी बंगला आवंटित करवाया
जयपुर| मुख्य सचिव के पद से पिछले महीने रिटायर हुए एनसी गोयल ने अपने रहने के लिए गांधीनगर में सरकारी बंगला आवंटित करवा लिया है। मुख्य सचिव रहते हुए गोयल को रामसिंह रोड पर इयर मार्क बंगला मिला हुआ था। रिटायर होने के बाद उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ा। लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए गोयल ने जून 2018 तक के लिए सरकार से गांधीनगर में बंगला आवंटित करने के लिए आवेदन किया। सीएम वसुंधरा राजे ने गोयल को 30 जून तक के लिए साधारण किराया दर से गांधीनगर बंगला नंबर 1/15 में रहने की अनुमति दी है। मुख्य सचिव बनने से पहले गोयल इसी बंगले में रहते थे। हालांकि आवंटन के साथ यह शर्त डाली गई है कि 30 जून के बाद इस अवधि में इजाफा नहीं किया जाएगा।
साधारण किराये पर 2 माह के लिए आवंटन