खाचरियावास के जन्मदिन पर 577 लोगों ने किया रक्तदान, गौसेवा का संकल्प
जयपुर | कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। खाचरियावास प|ी नीरज कंवर के साथ सोढ़ाला स्थित प्राचीन बैकुंठनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गौ सेवा का संकल्प लिया और गाय की पूजा करके हरा चारा और गुड़ खिलाया। खाचरियावास ने कहा कि जहां भी कोई भी दुखी और परेशान होगा, अत्याचार हो रहा होगा तो मैं उसकी आवाज को जिन्दा रखने के लिये सड़कों पर निकलूंगा। शास्त्री नगर के झूलेलाल मंदिर में आयोजित शिविर में 577 लोगों ने रक्तदान किया।