मजदूर की मौत को लेकर पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का मामला
जयपुर | मुरलीपुरा इलाके में दादी के फाटक के पास स्थित एक बेयरिंग फैक्ट्री में दो दिन हुई मजदूर की मौत के मामले में उसकी प|ी ने मुरलीपुरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक मजदूर नवीन शाह की प|ी रंजना ने आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से फैक्ट्री मालिक उन्हें परेशान करता था। उसके साथ करने वाला मजदूर भी फरार चल रहा है। फैक्ट्री मालिक की सूचना पर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने गत दिनों मृतक बिहार बांका निवासी नवीन शाह का शव बरामद कर मोर्चरी में रखवाया था। बुधवार को मृतक के परिजन जयपुर पहुंचे गए और मुकदमा दर्ज कराया।