पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेडीए का इरादा जान प्रभावितों ने खुद ही की तोड़फोड़, जिन्होंने अनसुनी की उन पर इस सप्ताह कार्रवाई

जेडीए का इरादा जान प्रभावितों ने खुद ही की तोड़फोड़, जिन्होंने अनसुनी की उन पर इस सप्ताह कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | न्यू सांगानेर रोड से पृथ्वीराज नगर की मुख्य 200 फीट मांग्यावास सर्किल तक की सड़क के बीच आ रहे निर्माण टूटने लगे हैं। करीब 2 किलोमीटर की 100 फीट सड़क सीमा में आ रहे कई अवैध निर्माण को मिले नोटिस और डिमार्केशन के बाद संबंधित ने खुद ही तोड़फोड़ कर दी है। जेडीए ने यहां करीब 70 ऐसे लोगों को नोटिस देकर निशान लगाए थे। जो अवैध निर्माण अभी तक नहीं डिगे, उनके खिलाफ इसी सप्ताह तोड़फोड़ के लिए जाप्ता मांगा गया है। इस बीच एक मामले में जेडीए को हाईकोर्ट से जुलाई की तारीख मिली है। अब जेडीए उसका तोड़ निकालने की तैयारी में लग गया है।



संबंधित जोन उपायुक्त राकेश गुप्ता और एक्सईएन निर्मल गोयल के मुताबिक संबंधित अवैध निर्माण 5 से 25 फुट तक थे। जिनमें दुकानें सहित मकानों आदि के पक्के निर्माण शामिल हैं। इसके लिए दिए नोटिस के जवाब जोन स्तर पर खारिज कर कार्रवाई होगी। इस बीच रोड का काम करने के लिए 3 करोड़ 76 लाख के टेंडर किए जा चुके।

.............

इन 12 योजनाओं के आ रहे निर्माण:

श्री-भंवर नगर, कमल विहार, रजत विहार, मोनिका विहार-द्वितीय, सुमेर नगर विस्तार-एस, हनुमान सिटी, मोनिका विहार, किरण विहार, लवकुश नगर, मूंड नगर, कीर्ति सागर-सी।

खबरें और भी हैं...