- Hindi News
- National
- सड़क पर डेयरी बूथ लगाने पर यूडीएच, जेडीए व नगर निगम सहित अन्य से मांगा जवाब
सड़क पर डेयरी बूथ लगाने पर यूडीएच, जेडीए व नगर निगम सहित अन्य से मांगा जवाब
लीगल रिपोर्टर. जयपुर | हाईकोर्ट ने जगतपुरा क्षेत्र की आरबीआई कॉलोनी के आशीष विहार में चालीस फीट चौड़ी सड़क पर डेयरी बूथ लगाने पर यूडीएच सचिव, जेडीसी, नगर निगम आयुक्त व सांगानेर उपायुक्त, डीसीपी साउथ, जयपुर डेयरी के एमडी व मंजू मीणा को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है। अदालत ने यह अंतरिम निर्देश आशीष विहार विकास समिति की जनहित याचिका पर बुधवार को दिया। याचिका में कहा कि कॉलोनी की 40 फीट रोड इसे दूसरी कॉलोनियों से जोड़ती है। लेकिन स्थानीय निवासियों के विरोध के बावजूद भी सड़क पर ही एक डेयरी बूथ को आवंटित कर लगा लिया है। जबकि मास्टर-प्लान वाले मामले में हाईकोर्ट कह चुका है कि सड़क व फुटपाथ को वाणिज्यिक गतविधियों के लिए काम में नहीं लिया जा सकता। उसी कॉलोनी में दो-तीन डेयरी बूथ पहले से ही चल रहे हैं। इसलिए डेयरी बूथ को सड़क से हटवाया जाए।