दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी दे फ्लैट हड़पा, मामला दर्ज
जयपुर | ब्रह्मपुरी इलाके में एक महिला द्वारा दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर फ्लैट और गाड़ी हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित गोविंद नगर पश्चिम निवासी मनोहर लाल इसरानी ने दो महिलाओं के खिलाफ मंगलवार को ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया एक महिला उनको दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर फ्लैट और गाड़ी हड़प ली।