पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीनियर सिटीजंस फोरम में हुआ यज्ञ, कई टिप्स भी दिए

सीनियर सिटीजंस फोरम में हुआ यज्ञ, कई टिप्स भी दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीनियर सिटीजंस फोरम में हुआ यज्ञ, कई टिप्स भी दिए

जयपुर |
सीनियर सिटीजंस फोरम की ओर से अग्रवाल फार्म के डे केयर सेंटर पर मानव निर्माण एवं विश्व शांति यज्ञ हुआ। यज्ञ ब्रह्मा सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद प्रदेशाध्यक्ष यशपाल यश रहे। उन्होंने जीवन के अनुभवों से भरपूर सीनियर सिटीजंस को परिवार व्यवस्था की धुरी बताया। साथ ही मन को ध्यान से नियंत्रित करने के टिप्स दिए। फोरम सचिव दिनेश मेहरा ने संचालन किया।

बाल संस्कार शिविर में सिखा रहे है सिंधी भाषा व डांस

जयपुर |
बाल संस्कार शिविर का आयोजन भारतीय सिंधु सभा राजस्थान प्रदेश व पूज्य सिंधी पंचायत सांगानेर की ओर से बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सिंधी भाषा डांस व योगा सिखाया जा रहा है। 30 मई तक चलने वाले इस शिविर में करीब 110 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।

झोटवाड़ा में बांधे परिंडे, 1100 परिंडे लगाने का संकल्प

जयपुर |
वार्ड- 13 व वार्ड -7 में झोटवाड़ा में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। सीताराम अग्रवाल के सहयोग से 1100 परिण्डे लगाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वार्ड-13 के अध्यक्ष अकरम खान, नवीन प्रजापत, आरिफ खान, पंकज शर्मा, राजेश मालपुरा आिद मौजूद थे।

मुरलीपुरा में नियमित पानी डालने का लिया संकल्प

जयपुर |
भारतीय जनता पार्टी मुरलीपुरा मंडल की ओर से बुधवार को पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस दौरान परिंडों में नियमित रूप से पानी डालने का संकल्प लिया गया। मंडल के मीडिया प्रभारी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, नगेन्द्र वशिष्ठ, मोहनलाल नामदेव, ललित शर्मा, जयंत कुमावत आदि मौजूद थे।

योग शिविर में दी सात शक्ति चक्रों की जानकारी

जयपुर |
अग्रवाल समाज मालवीय नगर और राजस्थान स्वास्थ्य योग परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे योग विज्ञान शिविर में योगाचार्य डॉ. राजेन्द्र छाबड़ा ने बुधवार को 7 शक्ति चक्रों की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...