पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीताराम विवाह महोत्सव शुरू, पहले दिन सुनाया श्रीराम सीता जन्म प्रसंग

सीताराम विवाह महोत्सव शुरू, पहले दिन सुनाया श्रीराम-सीता जन्म प्रसंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | अधिकमास में भागवत कथाओं के साथ भगवान श्रीराम और सीताजी के विवाह महोत्सव का भी शुभारंभ हुआ। छोटी चौपड़ स्थित सीताराम मंदिर में बुधवार से 6 दिवसीय भगवान राम और सीताजी का जन्म उत्सव मनाया गया। व्यासपीठ से युगल किशोर शरण चंचल भैया ने राम जन्म व सीता जन्म की बधाई का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। बधाइयों पर उछाल लुटाई गई। इस मौके पर वैष्णव मंदिरों के 31 महंत संत व साधु संप्रदाय मौजूद रहा। 21 मई को फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। उधर, गुजराती समाज की ओर से अजमेर रोड के एक होटल में 18 से 20 मई को नानी बाई को मायरा कथा का श्रवण करेंगे। व्यासपीठ से उमेश व्यास कथा श्रवण करवाएंगे। गुजरात के विभिन्न शहरों के करीब तीन सौ लोग यहां आएंगे।

गीता-गायत्री मंदिर में कथा आज से : दिल्ली रोड गलता गेट गीता गायत्री मंदिर में पुुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में 17 से 26 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ से आचार्य डॉ. राजेश्वर दोपहर दो बजे से कथा श्रवण करवाएंगे। पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 17 मई को सुबह 11 बजे सूरजपोल स्थित सिद्धी विनायक गणेश मंदिर से 108 महिलाओं की कलशयात्रा निकाली जाएगी। प्रथम दिन भागवत महात्म्य पर प्रवचन होंगे।

खबरें और भी हैं...