पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

111 आसनों पर मूल भागवत का पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मोहनबाड़ी गलता गेट स्थित श्री गोवर्धननाथ मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत अष्टोत्तर शत सप्ताह के तहत बुधवार को बड़ोदरा से आए गिरिराज शास्त्री ने प्रवचन में कहा कि सत्य सर्व व्यापक होता है। व्यासजी ने श्रीमद्भागवत के मंगलाचरण में व विश्राम भी सत्य की वंदना से किया है। उन्होंने आगे कहा कि जीवन में सदैव हमें सत्य बोलना चाहिए तभी हम श्रीमद्भागवत कथा का सही ढंग से अपने जीवन में उतार पाएंगे। सत्य में रमने वाली ही परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर 111 आसनों पर पर विद्घानों ने श्रीमद्भागवत की मूल स्वर लहरियो से वातावरण भक्ति मय हो गया। श्रीमद भागवत पर प्रवचन 23 मई तक रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक व शाम को 4 बजे से 7 बजे तक होगे।

प्रेम व करुणा से प्रसन्न होते है ईश्वर : स्वामी प्रियाशरण

जयपुर |
अधिकमास के अवसर पर ओके प्लस बिल्डर्स एण्ड डवलपर्स के तत्वावधान में ओकेप्लस फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत ‘कृष्ण भावनामृत सेंटर के सहयोग से श्रीराम प्रेम रस कथा बुधवार से वैशाली नगर के टैगोर पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। प्रारंभ में कृष्ण भावनामृत सेंटर के संस्थापक ओमप्रकाश मोदी व सेंटर की चेयरपर्सन स्नेहलता मोदी ने स्वामी श्री प्रियाशरण महाराज का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वामी ने कहा कि ईश्वर प्रेम व करूणा से प्रसन्न होते है।

खबरें और भी हैं...