शनिधाम में सजी बर्फीली झांकी, 1100 दीपों की आरती
शनिधाम में सजी बर्फीली झांकी, 1100 दीपों की आरती
जयपुर | एमआईरोड आकाशवाणी केंद्र के पास स्थित शनिदेव के मंदिर में शनी जयंती पर शनि देव की बफीर्ली झांकी सजाई गई। महंत मगन गौड़ ने बताया कि 1100 दीपकों से शनि देव की आरती की गई। इस अवसर पर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
शनि जयंती पर तेलाभिषेक, फूल बंगला झांकी सजाई
जयपुर | शनि जयंती पर शनि हनुमान सांईं मंदिर जो कि एसबी विहार, रामनगर, स्वेज फार्म में महंत भगवती प्रसाद शर्मा, पुजारी राहुल शर्मा और पुजारी अंकित शर्मा के निर्देशन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मंदिर में भक्तों के सहयोग से सुबह शनिदेव का तेलाभिषेक हुआ। इसके बाद पंचामृत अभिषेक कर फूलबंगला झांकी बनाई गई। दिन में भक्तों को शरबत वितरण किया गया। शाम को मंदिर में 1100 दीपकों से महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया।
11वें वार्षिकोत्सव पर शिरड़ी सांई बाबा का अभिषेक
जयपुर |जवाहर नगर सेक्टर 4 के पार्वती पार्क के शिव-शक्ति शिरडी सांई बाबा मंदिर का ग्यारहवां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का अभिषेक एवं मंदिर का आकर्षक सजावट की गई। इस मौके पर मुकेश आहुजा, किशन हरपलानी, पिंकी वर्मा, नंद शर्मा, मुकेश तनेजा व कृष्णा आहुजा ने मंदिर में लंगर सेवा की।
मां तुझे सलाम अवॉर्ड से प्रीति श्रीवास्तव को नवाजा
जयपुर | जगतपुरा विष्णु विहार निवासी हिंद सेवा दल एवं लक्ष्य मानवता सेवा संस्थान के तत्वाधान में सूचना केंद्र अजमेर में विश्व मातृत्व दिवस अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रीति श्रीवास्तव को मां तुझे सलाम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
पुस्तकालयाध्यक्ष सर्वेश पारीक टर्की में सम्मानित
जयपुर | भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम प्रतापनगर के पुस्तकालयाध्यक्ष सर्वेश पारीक को टर्की में सम्मानित किया गया। उन्हें इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर स्कूल लाइब्रेरियनशिप की ओर से जीन लौरी लीडरशिप डवलपमेंट का अवार्ड दिया। पुरस्कार एसोसिएशन की अध्यक्ष कैटी मेनकॉफ ने प्रदान किया। पिछले 8 साल में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के जरिये पुस्तक पढ़ने और रचनात्मक लेखन के लिए प्रोत्साहित किए जाने के लिए पारीक को इस अवार्ड के लिए चुना गया।