शिविर में विभिन्न प्रकार की विधाएं सीख रहे हैं 400 बच्चे
जयपुर | अग्रवाल समाज मालवीय नगर महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अभिरुचि शिविर में 400 बच्चे विभिन्न विधाएं सीख रहे हैं। शिवानंद मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में इसके लिए सुबह-शाम मेला रहता है। समाज अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने बताया कि 13 मई से शुरू हुआ यह शिविर 3 जून तक चलेगा। संयोजिका मिथलेश बंसल ने बताया कि शिविर में डांस, जूडो कराटे,कैली ग्राफी,मेहंदी, कुकिंग,ढोलक, इंग्लिश स्पीकिंग क्राफ्ट विद वेस्ट मेटेरियल, ज्योतिष, एरोबिक्स, ड्राईंग, ब्यूटीशियन, पियानो, गिटारवादक, रंगोली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।