भारत विकास परिषद शाखा मुरलीपुरा सम्मानित
जयपुर | भारत विकास परिषद शाखा-मुरलीपुरा को परिषद के प्रांतीय सचिव हेमेंद्र जोशी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के प्रांतीय मीडिया प्रकल्प प्रमुख नगेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि मुरलीपुरा शाखा को नव-दम्पत्ति स्मृति चिह्न प्रकल्प के क्षेत्र में कार्य करने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया गया है। इस अवसर पर संस्था के शाखा अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सचिव चेतन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भवानीसिंह, मयंक चतुर्वेदी व मुकेश जोशी उपस्थित थे।