देवस्थान बोर्ड के चेयरमैन एस.डी.शर्मा का अभिनंदन
जयपुर | देवस्थान प्रन्यास बोर्ड के अध्यक्ष एस.डी. शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया। डॉ.नारायण शास्त्री कांकर, लाडली जी के महंत डॉ.संजय गोस्वामी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण कांकर, प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार भारद्वाज, संदीप शास्त्री एवं हरि शर्मा ने शॉल एवं माला पहनाकर शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने मंदिरों की व्यवस्था सुधारने के लिए चर्चा करते हुए पुजारियों के प्रशिक्षण शिविरों तथा संस्कृत के प्रचार-प्रसार की योजना बनाने का सुझाव दिया।