निगम-निकायों में फायर एनओसी के हालात सुधारने को प्रस्ताव मांगे
जयपुर| समय पर आग बुझाकर लोगों को राहत पहुंचाने में नाकाम निगम-निकायों में फैली अव्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयास हो रहे हैं। खासकर फायर एनओसी की जटिल प्रक्रिया और उसके नाम पर रहने वाली अव्यवस्थाओं को ठीक किया जा रहा है। हाल ही स्वायत्त शासन विभाग का जिम्मा संभालने वाले सचिव नवीन महाजन ने इसके लिए सभी सातों निगम कमिश्नर से प्रस्ताव मांगे हैं। प्रस्तावों के बाद सरकार स्तर पर संशोधन कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। महाजन चाहते हैं कि सिस्टम को पारदर्शी और सरल बनाया जाए। खासकर सारी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने पर जोर है। साथ ही यूडी टैक्स से जुड़े काम भी ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है।
रेन-बसेरों के हालात सुधरेंगे: प्रदेशभर में गरीब तबके को राहत देने के लिए बनाए जाने वाले रेन-बसेरों के हालात ठीक नहीं है। इन पर महाजन ने नाराजगी जाहिर कर हालात सुधारने के निर्देश दिए हैं।