पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेपुटेशन अवधि पूरी होने से पहले यूपी लौटे आईएएस मनीष चौहान

डेपुटेशन अवधि पूरी होने से पहले यूपी लौटे आईएएस मनीष चौहान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2013 में राजस्थान में ज्वाॅइन किया था, गृह सचिव के तौर पर दी थीं सेवाएं

जयपुर| उत्तर प्रदेश कैडर के 2000 बैच के आईएएस मनीष चौहान वापस लौट गए हैं। उन्हें राज्य सरकार ने रिलीव कर दिया है। वे अपनी उपस्थिति यूपी के मुख्यसचिव को देंगे। मनीष चौहान ने करीब 5 साल तक इंटर कैडर डेपुटेशन पर राजस्थान में सेवाएं दी। 10 जून 2013 को उन्होंने राजस्थान में ज्वाॅइन किया और 1 जुलाई 2016 को उनका डेपुटेशन 2 साल बढ़ाया गया था।

चौहान गृह सचिव रह चुके हैं। सरकार ने कुछ समय पहले उन्हें विज्ञान प्रौद्योगिकी आयुक्त बनाया था। उन्होंने समय से पूर्व इंटर कैडर डेपुटेशन समाप्ति के लिए आवेदन किया था, जिसे केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी, डीओपीटी ने 10 मई को मंजूर कर लिया था। उन्हें विजिलेंस क्लीयरेंस भी मिल चुकी है। उत्तरप्रदेश में सत्ता बदलने के बाद से ही राजस्थान से अखिल भारतीय सेवा के अफसरों का उत्तर प्रदेश जाने का सिलसिला जारी है। इससे पहले 2005 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार ने डेपुटेशन की अवधि खत्म होने के पहले ही यूपी जाने के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। वे उत्तरप्रदेश जा चुके हैं। वह सीकर में एसपी रह चुके थे। 2014 बैच की आईपीएस पूजा यादव भी यूपी जा चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...