- Hindi News
- National
- गौशालाओं में निर्माण व मरम्मत को सहायता देगी सरकार, गोपालन विभाग बना रहा नियम
गौशालाओं में निर्माण व मरम्मत को सहायता देगी सरकार, गोपालन विभाग बना रहा नियम
जयपुर | प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में निर्माण एवं मरम्मत जैसे कामों के लिए सरकार सहायता राशि देगी। इसके लिए गौपालन विभाग नियम बना रहा है। गोपालन मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि सरकार ने अब तक आपदा राहत एवं प्रबंधन तथा गोपालन विभाग के माध्यम से रिकाॅर्ड 895 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि गौशालाओं को उपलब्ध कराई है। वहीं हिंगोनिया गौ-पुनर्वास केन्द्र को 10 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।