तिवाड़ी के क्षेत्र में सड़कों के काम नहीं होने की मंत्री को शिकायत
जयपुर| जेडीए की ओर से सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी के क्षेत्र में सड़कों के काम पर एक करोड़ 89 लाख खर्च करेगा। इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। जल्द ही इस काम के लिए अब टेंडर लगाए जाएंगे। यह काम सांगानेर मुख्य बाजार की सड़कों पर होंगे।
जेडीए सचिव की ओर से इस संबंध में यूडीएच मंत्री को पत्र भेजा गया है। जिसके लिए तिवाड़ी ने मंत्री श्रीचंद कृपलानी को शिकायती पत्र लिख कहा था कि वो सांगानेर सहित प्रताप नगर, मानसरोवर की सड़कों के काम के लिए कई बार जेडीए, नगर निगम को पत्र लिख चुके, लेकिन वो आमजन की परेशानी के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। बहरहाल प्रताप नगर और मानसरोवर की सड़कों के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है, जेडीए ने अपने जवाब में ये क्षेत्र आवासन मंडल के अधीन होने की बात कही है।