प्रदेश में खातेदारी जमीन पर बजरी की 55 खानें बंद
प्रदेश में खातेदारी जमीन पर बजरी की 55 खानें बंद
बीकानेर | नदी-नालों के बाद अब खातेदारी जमीन पर बजरी की 55 खानें बंद कर दी गई हैं। इससे बजरी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर ने तीन मार्च, 18 को आदेश जारी कर कृषि भूमि से बजरी खनन रोकने के लिए कहा था और राज्य सरकार से तीन सप्ताह का समय मांगा था। हाईकोर्ट के आदेश की अनुपालना में सरकार ने राज्य में खातेदारी भूमि पर बजरी की खानों से खनन करने पर पूर्णतया रोक लगा दी है। राज्य के बीकानेर जिले में बजरी की 62 खानें हैं। इनमें से 49 खानें खातेदारी जमीन पर हैं। इसके अलावा नागौर जिले में भी 6 खानें खातेदारी जमीन पर है। खान विभाग के अधिकारियों ने दोनों जिलों में खातेदारी जमीन पर स्थित बजरी की खानों में खनन रोक दिया है।