पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूटी पर बैठी महिला की चेन तोड़ ले गए

स्कूटी पर बैठी महिला की चेन तोड़ ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मानसरोवर के स्वर्ण पथ पर बुधवार शाम बाइक सवार बदमाश स्कूटी पर जा रही महिला की चेन तोड़ ले गए। घटना रात 9 बजे की है। स्वर्ण पथ निवासी राजेश बेटी के साथ स्कूटी पर मार्केट गई थी। वो फल लेकर लौट रही थी, उसी दौरान स्वर्ण पथ से अंदर चेतना पथ पर सांई बाबा मंदिर के पास पीछे से पावर बाइक पर दो बदमाश आए और पास आकर पीछे बैठी महिला की चेन तोड ली। महिला ने स्कूटी रुकवाई और चिल्लाई तब तक बदमाश फरार हो गए। महिला पास ही रहती थी। स्कूटी से उतरकर उन्होंने आस-पास के लोगों को बताया। मानसरोवर निवासी सौरभ शर्मा ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई लेकिन कोई पता नहीं लगा।

खबरें और भी हैं...