पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएलएन मार्ग पर कॉमर्शियल गतिविधियों के दरवाजे बंद

जेएलएन मार्ग पर कॉमर्शियल गतिविधियों के दरवाजे बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जेडीए की शह पर जेएलएन मार्ग पर बरसों से चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों को अब पुख्ता तरीके से पाबंद किया जा रहा है। खासकर जिनके दरवाजे सीधे जेएलएन मार्ग पर खुल रहे थे। दो दिन से इनको नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है। कुछ को सख्त तौर पर अवैध गतिविधियों को बंद करने की हिदायत दी तो कहीं बंद भी करवा दी गई। इसके लिए रास्तों पर ईंटों की दीवार चुनाई जा रही है। जिनमें रेस्टोरेंट, बार, बुटीक, कार सेंटर जैसी कॉमर्शियल एक्टीविटीज शामिल है। इसके साथ ही टूटे पड़े कर्व स्टोन, फुटपाथ, सर्विस लाइन आदि को भी ठीक किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...