228 रन से हारा यूनाइटेड क्लब
जयपुर | निखिल (68), अभिमन्यु (59), धर्मांशु (59) की अर्धशतकीय पारियों और मैन ऑफ द मैच चंद्रप्रताप (21/5) और श्यामसुंदर (23/4) की शानदार गेंदबाजी से नायक क्लब ने अंडर-19 मरुधर कप में यूनाइटेड क्लब को 228 रन से हराया। नायक क्लब ने 40 ओवर में 8/286 रन बनाए। राजन ने 50/2 विकेट तथा धरम यादव 52/3 विकेट लिए। यूनाइटेड क्लब की टीम 58 रन ही बना सकी।