पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल की पांचवीं मंजिल पर लगी आग

होटल की पांचवीं मंजिल पर लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | शिप्रापथ थाना इलाके के रिद्धी सिद्धी चौराहे पर स्थित एक होटल के पांचवे मंजिल पर शनिवार शाम अचानक आग लग गई। होटल के पांचवीं मंजिल पर आग की लपटें और धुआं उठता देखकर सड़क पर लोग गाडिय़ां रोककर देखने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक होटल प्रशासन ने अग्निशमन साधनों से आग पर काबू पा लिया था। आग शाम करीब 5 बजे होटल पार्क क्लासिक में लगी थी। आग लगने का कारण बिजली के बॉक्स व तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना पर जल्द काबू पाने से कोई बडी घटना नहीं हुई।

दीवार फांदकर स्टेडियम में घुसने का प्रयास, 9 गिरफ्तार

जयपुर | गांधी नगर थाना पुलिस ने शनिवार शाम 9 युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। युवक आईपीएल मैच के दौरान टोंक रोड की तरफ से स्टेडियम की दीवार फांदकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों की उन पर नजर पड़ी और पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई।

खबरें और भी हैं...