इलेक्ट्रो प्लाजा समर सीजन सेल का आखिरी दिन
जयपुर | इलेक्ट्रोनिक कंपनी इलेक्ट्रो प्लाजा की समर सीजन सेल का रविवार को अंतिम दिन होगा। इलेक्ट्रो प्लाजा के वैशाली नगर, मुरलीपुरा, जवाहर सर्किल तथा बनीपार्क में स्पेस सिनेमा स्थित शोरूमों में रात दस बजे तक यह सेल जारी रहेगी। कंपनी के गोल्ड सुुक स्थित शोरूम के मैनेजर शशिकांत मिश्रा ने बताया कि सेल में इलेक्ट्रो प्लाजा से खरीदारी पर मालवीय नगर निवासी अनिल अग्रवाल को 40 फीसदी कैश डिस्काउंट मिला है। इन्होंने शोरूम से एसी खरीदा था। फाइनेंस कंपनियां खरीदारों को 100 फीसदी तक कैश डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को फ्री डिलीवरी, इंस्टालेशन, आउटडोर स्टेंड फ्री मिल रहे हैं। शोरूमों पर एसी के अलावा अन्य घरेलू इलेक्ट्रोनिक उत्पाद भी उपलब्ध है। इन पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी ने राज्य में सबसे ज्यादा एसी बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैंपेन शुरू
जयपुर | जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैंपेन शुरू हो गया है। छात्र 21 मई तक एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। वहीं, छात्रों ने इंजीनियरिंग, विज्ञान व मैनेजमेंट के नए कोर्स में काफी रुचि दिखाई हैं। लॉ, डिजाइन, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, होटल मैनेजमेंट व एग्रीकल्चर जैसे नए विषयों का पर फोकस बढ़ रहा है। यूनिवर्सिटी और दैनिक भास्कर की आेर से बिरला सभागार में आयोजित एजुकेशन फेयर में भी छात्रों ने बड़ी संख्या में शिरकत की थी। इसमें छात्रों ने कई उपयोगी कोर्स की जानकारी ली। यूनिवर्सिटी के विषय विशेषज्ञों और कॉउंसेलरो ने छात्रों को कॅरिअर के बारे में बताया।
मोटीवेशनल सेमिनार का आयोजन
जयपुर | आई ब्रेन क्रिएटिव एकेडमी के शुभारंभ के मौैके पर मानव मस्तिष्क की अपार क्षमताएं विषय पर राष्ट्रीय मोटीवेटर डॉ. रमेश यादव की सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद में छात्र उपस्थित थे। यादव ने कहा कि हम अपनी क्षमताओं से अवगत नहीं होने के कारण अपने को कमजोर मानते हैं। हमारा मस्तिष्क रूपी बॉयो कंप्यूटर अपनी धारणाओं से चलता है, लेकिन जो अपनी क्षमताओं को पहचान लेता है, वो आगे बढ़ जाता है। एकेडमी के निदेशक श्याम यादव व प्रभु यादव ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
हुंडई मेगा एक्सचेंज कार्निवल का आज अंतिम दिन
जयपुर | कार कंपनी हुंडई मोटर का मेगा एक्सचेंज कार्निवल रविवार को संपन्न होगा। मालवीय नगर स्थित गौरव टॉवर में आयोजित इस कार्निवल में ईओन, ग्रांड आई-10 एक्सेंट की बुकिंग कराने पर सोने का सिक्का दिया जा रहा है। पुरानी कार को ग्रांड-10 से एक्सचेंज करने पर 10,000 रुपए तक कैश बैक तथा 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्घ है। हुंडई के आरएम अभिजीत बासु ने बताया कि इसमें कार खरीदारों को सभी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेगी। कार खरीदारों को 20,000 से 88,000 रुपए तक का फायदा होगा।