पिछले दिनों आए तेज अंधड़ की वजह से मंडियों में सब्जियों के भाव आधे रह गए है। मौसम की इस मार का सबसे अधिक असर कैरी पर पड़ा है। कैरी के दाम 10 दिन से लगातार घटते जा रहे है। इस महीने की शुरुआत में कैरी के भाव 20 से 25 रुपए प्रति किग्रा थे जो घटकर आधे ही रह गए है। गर्मी के इस मौसम में सामान्यतः आम के भाव में तेजी रहती थी लेकिन अंधड़ के कारण इसके भावों में भी उछाल नहीं आ पाया। आने वाले दिनों में आम के भावों में तेजी आ सकती है। अभी मंडियों में हैदराबाद एवं महाराष्ट्र से आम की सप्लाई हो रही है। जून में यूपी से आम की सप्लाई होगी जो खराबे की वजह से महंगा हो सकता है।
यूपी के दशहरा लंगड़ा के दाम बढ़ने के आसार है
राहुल तंवर अध्यक्ष जयपुर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना टर्मिनल मार्केट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दामों में भारी गिरावट हुई। मौसम खराबे से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आवक ज्यादा होने से कैरी सहित ज्यादातर सब्जियों के दामों में गिरावट हुई है।
वर्तमान में यह थोक भाव है
कैरी अभी : 5 से 12 रु. किग्रा
20 दिन पहले : 20 से 25 रु. किग्रा
अभी आम सफेदा : 30 से 40 रु. किग्रा
20 दिन पहले : 45 से 55 रुपए किग्रा
आफुश आम अभी 110 से 150 रुपए किग्रा जो अभी इसके भाव स्थिर