पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीट कांस्टेबल की तर्ज पर प्रदेश के 860 थानों में 13 हजार बेटियां बनेंगी पुलिस वॉलंटियर

बीट कांस्टेबल की तर्ज पर प्रदेश के 860 थानों में 13 हजार बेटियां बनेंगी पुलिस वॉलंटियर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पब्लिक और पुलिस के बीच बनेंगी पुल

उदयपुर | राज्य पुलिस और स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो के सारथी अभियान की अगली कड़ी में प्रदेश के सभी थानों में बीट कांस्टेबल की तर्ज पर बालिकाओं को वॉलंटियर बनाया जाएगा। इन्हें ब्यूरो से संभाग मुख्यालय और जयपुर में तीन माह का प्रशिक्षण देने के बाद सर्टिफिकेट के साथ कोड दिया जाएगा, जो स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो में रिकॉर्ड रहेगा। हर थाने में 15 बालिकाओं यानी, प्रदेश में करीब 860 थाने हैं, ऐसे में प्रदेशभर में करीब 13 हजार बालिकाओं को वॉलेंटियर बनाया जाएगा। बता दें कि उदयपुर शहर में गुरुवार को अभियान की शुरुआत हुई है। इसके तहत प्रदेश में एक लाख बालिकाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है। इन्हीं में से वॉलंटियर्स चुने जाएंगे।

पुलिस और पब्लिक के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान करने की गैप है। इसलिए सारथी अभियान शुरू किया है। अब इसी क्रम में थानों में बालिका वॉलेंटियर शुरू किया है। इससे सबसे ज्यादा फायदा अपराध से पीडितों को मिलेगा। थाने में कार्रवाई नहीं होने पर वॉलेंटियर इसी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएगी। पंकज चौधरी, एसपी, स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो

खबरें और भी हैं...