पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साथी के एटीएम से 25 हजार रुपए निकाले, आरोपी गिरफ्तार

साथी के एटीएम से 25 हजार रुपए निकाले, आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | श्याम नगर थाना इलाके के एक रेस्टोरेंट में साथी की जेब से पर्स चोरी करके एटीएम से 25 हजार रुपए निकालने वाले को पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपी कैलाश मेघवाल (22) सिंदडा पाली का रहने वाला है। वह अजमेर रोड स्थित होटल हाइवे किंग में वेटर का काम करता था। सब इंस्पेक्टर श्रवण लाल ने बताया कि शुक्रवार को होटल के अन्य वेटर महावीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि चेंजिंग रूम में महावीर की पेंट की जेब में रखे पर्स से आरोपी 1 हजार रुपए और एटीएम कार्ड निकाल ले गया। आरोपी महावीर के एटीएम कार्ड के पिन नंबर जानता था इसलिए अपने साथी मुकेश व श्रवण के साथ मिलकर एटीएम से 25 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस उसके दोनों साथियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...