आरोही कला संस्थान की ओर से सिनेमा एवं रंग मंच के कलाकार रेही गोकुलेश शर्मा की याद में 25 मई को चेंबर भवन में शास्त्रीय संगीत और सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह में डॉ. विजेंद्र गौतम का गायन और रविशंकर भट्ट तैलंग का वायलिन वादन होगा। इस मौके पर शास्त्रीय गायिका निशा भट्ट तैलंग और डॉ. के एल जैन को सम्मानित किया जाएगा।