सिटी भास्कर की ओर से शहर में पहली बार प्रिंट मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्चुअल फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई यंग डिजाइनर्स ने सैकड़ों कलेक्शन भेजे। इन कलेक्शंस में डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी और इनोवेशन देखने को मिले। समर कलेक्शन को 5 कैटेगरी के मुताबिक सलेक्ट किया गया। डिजाइनर्स ने अलग-अलग फैब्रिक के साथ एक्सपेरिमेंट लुक में अपने क्रिएशन को प्रजेंट किया। जूरी में फैशन डिजाइनर रोहित कामरा, पल्लवी जयपुर, स्टाइल कंसल्टेंट अभिमन्यु सिंह तोमर, मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल दारा सिंह खुराना और मिस्टर प्लेनेट पर्सनैलिटी दुष्यंत कटेवा शामिल थे। इन डिजाइंस को प्रजेंटेशन के आधार पर मॉडर्न इंडियन आउटफिट, लग्जरी/ रेड कारपेट, प्रैट, फ्यूजन और थीमेटिक की कैटेगरी में बांटा गया। सिटी भास्कर के वफैशन ो के लिए 15 डिजाइनर्स को सलेक्ट किया गया। हर कैटेगरी में 3 डिजाइंस सलेक्ट किए गए हैं। जूरी ने क्रिटिक चॉइस में यंग डिजाइनर रीताक्षी सोनी के कलेक्शन को सलेक्ट किया है। जो इटेलियन स्कल्प्चर आर्टिस्ट माइकल एंजिलो से इंसपायर्ड था। इसमें उनके आर्ट वर्क को बोल्ड कलर के साथ पेंटिंग स्टाइल में अरेंज किया गया।
गौरतलब है कि इस फैशन वीक का हिस्सा बनने के लिए शहर के यंग डिजाइनर्स को 17 मई तक अपने कलेक्शन के फोटो, कॉन्सेप्ट नोट और प्रोफाइल ईमेल करने थे। सभी एंट्रीज के लिए डिजाइन की ओरिजनीलिटी की अंडरटेकिंग देनी जरूरी थी।
ये कॉन्सेप्ट आए नजर
फैशन डिजाइनर पल्लवी जयपुर और रोहित कामरा ने सभी एंट्रीज के आधार पर समर वियर 2018 के ट्रेंड्स बताए। दोनों डिजाइनर्स का कहना था कि ज्यादातर यंग डिजाइनर्स की एंट्रीज थीमेटिक थीं। वहीं समर वियर में ट्रेंड्स की बात करें तो पेस्टल कलर के साथ वेडिंग रेंज में वाइब्रेंट कलर पैलेट भी इन रहेंगे। वेडिंग में रेड, पिंक के साथ ही समुद्र के रंगों से प्रेरित लाइट कलर्स को भी यूज किया जाएगा। कॉकटेल वियर में विंटेज चार्म दिखेगा। शीयर स्कर्ट और शीयर काफ्तान भी पहने जाएंगे।
भास्कर के पहले वर्चुअल फैशन शो के लिए 15 से ज्यादा डिजाइनर्स की एंट्री 5 कैटेगरी में सलेक्ट हुईं
टॉप डिजाइनर्स ने बताए पांच कैटेगरी में इस सीजन के टॉप ट्रेंड्स
फ्यूजन- पेस्टल कलर्स में लाइट फैब्रिक अौर कॉटन फैब्रिक के साथ इंडियन और वेस्टर्न का फ्यूजन लुक ट्रेंड में रहेंगे।
प्रैत- मिंट, सी ग्रीन, पीच, यलाे, पिंक, ग्रीन, आईस ग्रे जैसे शेड्स में मलमल फैब्रिक और कॉटन में फ्लोरल प्रिंट और डिजाइनर मोटिफ दिखेंगे।
माॅडर्न इंडियन वियर- पेस्टल कलर के साथ प्लाजो और कुर्ती व हाफ जैकेट, कलर ब्लॉकिंग कॉन्सेप्ट ज्यादा इन रहेंगे।
लग्जरी रेड कारपेट लुक- ज्वैल कलर टोन जैसे रूबी, एमरल्ड, यलो सफायर, टरकॉइश कलर टोन लिए कॉटन सिल्क, कॉटन, शियर कॉटन जैसे फैब्रिक ट्रेंड में रहेंगे।
थीमेटिक - पेस्टल या वाइब्रेंट कलर में छोटे एनिमल या एब्सट्रेक्ट प्रिंट्स वाले कुर्ते के साथ हाफ जैकेट ट्रेंड करेंगे।
वर्चुअल फैशन शो के जज
पल्लवी जयपुर
दुष्यंत कटेवा
रोहित कामरा
अभिमन्यु सिंह
दारा सिंह खुराना
स्पेशल वर्चुअल शो देखें पेज 29 पर