पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच शनिवार को हुए मैच में हार के बाद भी विराट कोहली युवाओं और बच्चों के बीच छाए रहे

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच शनिवार को हुए मैच में हार के बाद भी विराट कोहली युवाओं और बच्चों के बीच छाए रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में शनिवार को हुए आईपीएल मैच में एक और रंग देखने को मिला। स्टेडियम के बाहर ब्लैक में टिकटें बिकी। क्रिकेट लवर्स ने विराट कोहली को देखने के लिए ब्लैक में टिकट खरीदी। एंट्री पर जहां आरसीबी के फ्लैग को बाहर रखवा लिया गया, वहीं महिलाओं से कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट भी रखवाए जा रहे थे। वेस्ट और साउथ गेट में जहां सिक्के रखवाए जा रहे थे वहीं नॉर्थ गेट पर सिक्योरिटी फोर्स दर्शकों के साथ लिबरल नजर आई। किसी-किसी को पानी की बॉटल और सिक्के ले जाने दिए गए। मैच शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने सेव एन्वॉयरमेंट का मैसेज दिया। दोनों ने स्टेडियम में पौधारोपण कर फैन्स को पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। दर्शकों में विराट कोहली की दीवानगी साफ दिखाई दे रही थी। खास बात ये भी रही कि दर्शक रॉयल्स की जगह इस मैच में आरबीसी के रंग में रंगे हुए थे।

राजस्थान रॉयल्स से हारे बेंगलुरू चैलेंजर्स लेकिन विराट ने जीता फैंस का दिल

पगड़ी पर सजाए प्रॉप्स

स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर खुद को देखने के लिए कुछ दर्शकों ने अपने गेट-अप के साथ एक्सपेरिमेंट किया। राजस्थान रॉयल्स की पगड़ी पर मोर स्टाइल और पंख स्टाइल के प्रॉप्स लगाकर एक्सपेरिमेंट किए।

फीके रहे सभी आईपीएल मैचेज

जयपुर में जितने भी आईपीएल के मैच हुए हैं उनका रोमांच जयपुराइट्स को लुभा नहीं पाया। दर्शक अपने फेवरेट प्लेयर के लिए शहर में पिछले सीजन में हुए मैचों में कई गेटअप में स्टेडियम में पहुंचा करते थे, वो जोश इस सीजन में नहीं दिखा। अव्यवस्थाओं के चलते दर्शकों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ा।

अनुष्का भाभी के लिए अच्छा खेलो

जहां स्टेडियम में विराट के फैंस थे वहीं कुछ लोग अनुष्का का नाम ले कर चिढ़ा भी रहे थे। जब विराट बैटिंग के लिए उतरे तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने कहा, विराट भाई प्लीज अनुष्का भाभी के लिए अच्छा खेल लेना।

पेरेंट्स वर्सेज किड्स

विराट भले ही अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए लेकिन फैंस ने उन्हें खूब सपोर्ट किया। इसका उदाहरण ये है कि पेरेंट्स के साथ आए बच्चों ने विराट के नाम की टीशर्ट पहन रखी थी जबकि पेरेंट्स रॉयल्स का सिग्नेचर ब्ल्यू कलर पहने थे। दर्शक दीर्घा में पेरेंट्स वर्सेज किड्स का नजारा था।

खबरें और भी हैं...