जयरंगम थिएटर वर्कशाॅप में तैयार प्रस्तुतियां रविवार काे जवाहर कला केंद्र में पेश की जाएंगी। जयरंगम इनिशिएटिव द्वारा स्थापित दी अाेपन स्पेस साेसायटी अाैर कलंदर संस्था की अाेर से अायाेजित की गई थिएटर वर्कशाॅप में तैयार प्रस्तुतियाें का रविवार काे जवाहर कला केंद्र में प्रदर्शन किया जाएगा। वर्कशाॅप कन्वीनर हेमा गेरा अाैर रुचि भार्गव ने बताया कि केंद्र के कृष्णायन में शाम 4 से 6 बजे तक हाेने वाले इस प्रजेंटेशन में रंगमंच की तीन विधाअाें माइम, पपेट्री अाैर बादल सरकार के थर्ड थिएटर की प्रस्तुति देखने याेग्य हाेगी। इसमें पार्था प्रीतम पॉल अाैर जयपुर की अदिति अायुषी दीक्षित पपेट्री की, कुणाल माेटलिंग अाैर जयपुर के अनुरंजन शर्मा माइम की तथा प्रणव मुखर्जी बादल सरकार के थर्ड थिएटर की स्टूडेंट्स से परफॉर्मेंस करवाएंगे। इन तीनाें प्राेडक्शन की थीम डर पर अाधारित हाेगी।