पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिजाइनर वियर के साथ रैम्प पर उतरेंगे दिव्यांग

डिजाइनर वियर के साथ रैम्प पर उतरेंगे दिव्यांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | नारायण सेवा संस्थान की ओर से रविवार को रवींद्र मंच पर दिव्यांग फैशन एंड टैलेंट शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस व क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम में नारायण सेवा संस्थान ने जिन दिव्यांगों को निशुल्क ऑपरेशन और अन्य मेडिकल सहायता दी है, उन सदस्यों के बनाए गए डिजाइनर कपड़ों का उन्हीं दिव्यांग सदस्यों द्वारा रैंप वॉक कर प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल चार कैटेगरी में दिव्यांग सहभागी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें व्हील चेयर, बैसाखी, कैलिपर्स एवं आर्टिफिशियल लिम्स कैटेगरी शामिल हैं। इस अवसर पर सुधा चंद्रन मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

खबरें और भी हैं...