पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब ऑनलाइन भी ले सकेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

अब ऑनलाइन भी ले सकेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | परिवहन विभाग ने लाइसेंस प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। आफिस में फोटो खींचवाने और टेस्ट देने के बाद आवेदक को अब लर्निंग लाइसेंस के प्रिंट के लिए आरटीओ ऑफिस में इंतजार नहीं करना होगा। आवेदक को अब विभाग की वेबसाइट से लाइसेंस की कॉपी प्राप्त हो सकेगी। ये प्रिंट लर्निंग-स्थायी लाइसेंस के लिए भी मान्य होगा। साथ ही आवेदकों को अब स्थायी लाइसेंस के लिए हार्ड कॉपी और फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी। इंस्पेक्टर लर्निंग लाइसेंस पर ही फेल-पास की रिपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट तत्काल ऑनलाइन फीड करनी होगी। रिन्यूवल- डूप्लिकेट लाइसेंस सहित अन्य लाइसेंस के लिए भी अब अलग-अलग फार्म की जगह एक ही नया फार्म नंबर-2 भरना होगा। स्थायी लाइसेंस पर होने वाली स्क्रूटनी आरटीओ इंस्पेक्टर नहीं करके ऑफिस में लगा संबंधित कर्मचारी करेगा।

खबरें और भी हैं...