पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशनपोल बाजार में 45 दिन बंद रहेगा ट्रैफिक, आवाजाही गलियों से

किशनपोल बाजार में 45 दिन बंद रहेगा ट्रैफिक, आवाजाही गलियों से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किए जा रहे किशनपोल बाजार में ट्रैफिक की आवाजाही बुधवार को बंद कर दी गई। यहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यूटीलिटी डक्ट डाली जा रही है, जिसके कारण अजायब घर का रास्ता के आगे सड़क धंस गई और कुछ ही दूरी पर हनुमानजी का मंदिर भी क्षतिग्रस्त होते होते बचा। घटना के कुछ ही देर बाद स्मार्ट सिटी सीईओ सुरेश कुमार ओला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत प्रभाव से सड़क के भीतर मिट्टी के कट्टे भरे गए। और ट्रैफिक बंद कर दिया गया। यहां करीब डेढ़ माह एक साइड की सड़क पर आवाजाही बंद रहेगी।

स्मार्ट सिटी कंपनी की योजना है कि ट्रैफिक बंद होने पर डक्ट डालने की काम में गति मिलेगी। अभी रोजाना 10 ब्लॉक डाले जा रहे हैं, ट्रैफिक बंद होने पर यहां 30 से 35 ब्लॉक रोजाना डाले जा सकेंगे। अभी तक 310 यूटीलिटी ब्लॉक डाले जा चुके हैं और कुल 700 ब्लाक डाले जाने हैं। रोजाना भारी तादात में ट्रैफिक गुजरने के कारण डक्ट डालने की गति धीमी पड़ रही थी और दूसरा फुटपाथ की चौड़ाई बढ़ाने, सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के चलते व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ रहा था। पहले दिन बुधवार को अचानक यातायात बंद होने के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक को चौड़ा रास्ता, बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, खजाने वालों का रास्ता, इंदिरा बाजार व नेहरु बाजार से निकालना पड़ा। इसके कारण भीतरी गलियों में यातायात का दबाव बढ़ गया।

चौड़ा रास्ता व त्रिपोलिया व गलियों पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव

चारदीवारी में अभी तक मेट्रो परियोजना के कारण यातायात जाम की समस्या रहा करती थी, जो अभी तक जारी है। लेकिन अब स्मार्ट सिटी परियोजना के कारण ये समस्या और बढ़ गई। पहले त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, छोटी चौपड़ व बड़ी चौपड़ पर ट्रैफिक का दबाव था। अब किशनपोल बाजार भी बंद होने से इसकी कनेक्टिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इससे बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, खजाने वालों का रास्ता, चांदपोल बाजार, इंदिरा बाजार, चौड़ा रास्ता व मणिहारों का रास्ता में ट्रैफिक बढ़ जाएगा।

मिट्‌टी के कट्‌टों से रोका सड़क का कटाव

काम तेजी से कर पाएं, इसलिए ट्रैफिक बंद करवाया है

स्मार्ट रोड के लिए यूटीलिटी डक्ट महत्वपूर्ण हैं। इसलिए किशनपोल बाजार में एक साइड का ट्रैफिक बंद किया गया है। ताकि डक्ट कार्य को गति मिल सके, उम्मीद है कम से कम एक से डेढ़ माह में डक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा। काम जल्दी पूरा करने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। - सुरेश कुमार ओला, सीईओ स्मार्ट सिटी कंपनी

किशनपोल बाजार में डक्टिंग बनाने के लिए सड़क खुदाई की जा रही थी। इस दौरान सड़क के एक हिस्से से मिट्टी हटाकर वहां डक्टिंग के लिए सीमेंट के ब्लॉक्स डाले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ब्लॉक्स डालने के हटाई गई मिट्टी के ऊपर सड़क के हिस्से में दरार आने लग गई। उसी दौरान सड़क के ऊपर से कोई भारी वाहन निकला और सड़क का कुछ हिस्सा कुछ ही देर बाद धंस गया। इसके मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर मिट्टी के कट्टे लगाकर मरम्मत की और यातायात को बेरिकेड्स लगाकर बंद किया।

खबरें और भी हैं...