पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएमएस अस्पताल में अब प्लेटलेट्स के 2000 रुपए ज्यादा देने होंगे

एसएमएस अस्पताल में अब प्लेटलेट्स के 2000 रुपए ज्यादा देने होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में जहां डेंगू मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही वहीं अब एसएमएस अस्पताल ने इनके इलाज का खर्च बढ़ा दिया है। डेंगू मरीजों के काम आने वाली एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) दो हजार रुपए महंगी कर दी गई हैं। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन ने कैंसर और बर्न पेशेंट के इलाज के लिए काम आने वाला प्लाज्मा एक्सचेंज के भी दो हजार रुपए बढ़ा दिए हैं। अस्पताल ने हाल में हुई मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक में यह निर्णय किए हैं। इसके अलावा अस्‍पताल में संपूर्ण ब्लड टेस्ट, पीआरबीसी टेस्ट के 200 रुपए अधिक देने होंगे। बैठक में अस्पताल प्रशासन ने तो मेजर सर्जरी के शुल्क 500 से 3000 रुपए करने का भी प्रस्ताव रखा था लेकिन आरएमआरएस ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया। लेकिन माना जा रहा है कि अगली बैठकों में यह प्रस्ताव पास किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो एसएमएस अस्पताल में इलाज कराना काफी महंगा हो जाएगा।

इतनी अधिक कीमत चुकानी होगी

एसएमएस अस्पताल में भर्ती मरीज को प्लेटलेट्स (एसडीपी) के 6000 रुपए देने पड़ते थे। अब Rs.8000 देने होंगे।

प्लाज्मा एक्सचेंज Rs.7000 के बजाय Rs.9000 देने होंगे

संपूर्ण ब्लड टेस्ट, पीआरबीसी के 850 के बजाय Rs.1050 चुकाने होंगे।

जरूरत इनको

डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स की ज्यादा जरूरत होती है। 1 जनवरी से 24 अप्रैल तक 1145 डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं। जयपुर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 523 से ज्यादा हो चुका। सरकार डेंगू रोक नहीं पाई और कीमतों में भी इजाफा कर दिया है।

यदि किसी निजी अस्पताल में भर्ती मरीज एसएमएस अस्पताल से प्लेटलेट्स लेना चाहता है तो उसे एक यूनिट एसडीपी के 9000 हजार देने पड़ेंगे।

शुक्र है यहां शुल्क नहीं बढ़ा

एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने तो मेजर सर्जरी के शुल्क 500 से 3000 करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा था। जिसे मेडिकल रिलीफ सोसायटी कमेटी ने किया खारिज कर दिया।

बैठक में प्रस्ताव रखा था, जिसे मान लिया है। वैसे कीमतें नाको की गाइड लाइन के अनुसार ही हैं। -डॉ. डीएस मीणा, अधीक्षक, एसएमएस अस्पताल

खबरें और भी हैं...