पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चांद नहीं दिखा,पहला रोजा शुक्रवार को

चांद नहीं दिखा,पहला रोजा शुक्रवार को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | रमजान महीने का चांद बुधवार को दिखाई नहीं दिया। ऐसे में रमजान का मुबारक महीना शुक्रवार से शुरू होगा और पहला रोजा भी शुक्रवार को रखा जाएगा। इसी तरह गुरुवार को शाबान महीने की 30 तारीख रहेगी। जामा मस्जिद में आयोजित सेंट्रल हिलाल कमेटी की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया। मीटिंग में चीफ काजी खालिद उस्मानी, शहर मुफ्ती हजरत जाकिर नोमानी समेत अन्य उलेमा शामिल हुए थे। राजस्थान प्रदेश में कहीं भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। गुरुवार की रात तराहवी की नमाज अदा की जाएगी और अगले दिन यानी शुक्रवार को तड़के मुस्लिम अकीदत मंद सहरी करके रोजा रखेंगे।

खबरें और भी हैं...