रील-भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन
रील-भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन
जयपुर| राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (रील), जयपुर ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय,भारत सरकार के साथ अब तक सर्वाधिक 280 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह लक्ष्य पिछले साल की तुलना में 17 फीसदी अधिक है। इस समझौता ज्ञापन पर रील के प्रबंध निदेशक एके जैन और भारी उद्योग विभाग, भारी उद्योग और लाेक उद्यम मंत्रालय के सचिव डाॅ.एआर सिहाग ने हस्ताक्षर किए।