समर कैंप में ट्रेनिंग शुरू
खेलकूद के साथ खिलखिलाते चेहरों ने समर कैंप में सतरंगी रंग भरे। कुछ ऐसा ही नजारा था बुधवार को जवाहर कला केंद्र में जूनियर समर कैंप के दौरान। नन्हें हाथों में हारमोनियम के साज हो या एक्टर बनने के जज्बात बच्चों में कला के प्रति जिज्ञासा भरे भाव ने कैंप में पहले दिन ही इतनी चमक भर दी कि केंद्र का कोना-कोना उनकी खिलखिलाहट से गूंज उठा। 500 बच्चे अपने नन्हें कदमों के साथ अपनी एक्टिवटी से महीने भर यहां कलात्मक रंगों को बिखेरते नजर आएंगे। बुधवार को स्टोरी टेलिंग के साथ ही बच्चों ने रोचक कहानियां सुनी, वहीं थिएटर और म्यूजिक डिपार्टमेंट में बच्चों ने अपने अपने अंदाज में इंट्रो देते हुए दोस्ती एक दूसरे के साथ का हाथ बढ़ाया। थिएटर एक्टिविटी में 300 बच्चों ने अपनी सहभागिता दिखाई। जिन्हें 9 ग्रुप्स में बांटा गया। वहीं 22 थिएटर ट्रेनर्स द्वारा बच्चों को थिएटर के पहलुओं से जान-पहचान कराई गई।
बच्चों की खिलखिलाहट से जेकेके गुलजार
JKK Summer Camp