पक्षियों को गर्मी से राहत के लिए स्टूडेंट्स ने बांधे परिंडे
पक्षियों को गर्मी से राहत के लिए स्टूडेंट्स ने बांधे परिंडे
सिटी रिपोर्टर | जयपुर
दैनिक भास्कर द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘आओ बनें पक्षियों का सहारा’ के तहत मानसरोवर स्थित कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल के स्टूडेंट्स ने विद्यालय व आस-पास पेड़ों पर परिंडे बांधे। पक्षियों को गर्मी की तपिश से राहत देने व उनकी रक्षा करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रधानाचार्या लता रावत ने विद्यार्थियों के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए हमें स्वयं आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।